अमर उजाला फाउंडेशन और हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सीनियर व जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से शुरू होगी। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होने वाली चैंपियनशिप का उद्घाटन विधायक मनीष ग्रोवर करेंगे। चैंपियनशिप 15 सितंबर तक चलेगी।
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 14वीं सीनियर व 10वीं जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से शुरू हो रही है। इसमें प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ी शामिल होंगी जो राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार की शाम को पहुंच गईं। हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री राकेश ठकरान व जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेकेट्री मनोज कुमार की देखरेख में चैंपियनशिप होगी।
शनिवार सुबह सात बजे से सभी खिलाड़ियों का मेडिकल और वेट किया जाएगा। लगभग 12 बजे रोहतक से भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ियों के अलावा रनरअप, बेस्ट बॉक्सर को पुरस्कृत किया जाएगा। कंपनी एलपीएस बोसार्ड व सलेक्ट स्पोर्ट्स विअर आयोजन सहभागी रहेंगे।