फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सर अमित पंघाल की शादी 2 नवंबर को, 27 को बैठेंगे बान

Fri, 24 Oct 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29-सगाई के दौरान बॉक्सर अमित व अंशुल। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ओलंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके व विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मायना के बॉक्सर अमित पंघाल जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जींद के विजय नगर की अंशुल श्योकंद से उनकी दो नवंबर को शादी तय हुई है। अमित 27 अक्तूबर को बान बैठेंगे। शहर के रुपया चौक स्थित एक होटल में 4 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। घर में शादी की तैयारी जोरों पर है। पारंपरिक रस्में और संगीत कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
अमित ने बताया कि 30 मार्च 2025 को अंशुल श्योकंद के साथ सगाई हुई थी। उनका परिवार 15 साल से रोहतक में रह रहा है। वर्ष 2024 में परिवार जींद में शिफ्ट हुआ था। अंशुल के पिता कुलदीप किसान, मां सीमा जींद में अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा भाई विवेक यूके में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

अमित भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। अमित व अंशुल की शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि यह शुभ कार्य वह खुद संभाल रहे हैं। अपने रिश्तेदारों व जानकारों को शादी का निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



अमित की उपलब्धियां
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत, 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में रजत पदक जीता। दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2021 एशियन चैंपियनशिप में रजत, 2017 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें