रोहतक। महम के होटल के बाहर बैठे युवक को अज्ञात हमलावरों ने बोतल घोंप कर घायल कर दिया। हमलावरों ने पहले उसका नाम पूछा फिर उसके सिर पर बोतल दे मारी। टूटी बोतल का एक वार उसकी कमर में किया। इसके बाद वे भाग गए। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि बलंभा निवासी 25 वर्षीय अमरजीत शनिवार रात महम में होटल के बाहर बैठा था। यहां सात आठ लोग आए। इन्होंने नाम पूछा और बोतल मार दी। बोतल मार कर वे भाग निकले। वहां दो और युवक थे। इन्होंने हमें घटना की जानकारी दी। इसके बाद हम उसे महम के अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे पीजीआई भेज दिया।