फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में लगी पुस्तकों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रविवार को हरियाणा दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने हरियाणा को भारत की पुरातन सभ्यता का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी शान है। कृषि, खेल, सैन्य संगठन, उच्च शिक्षा और विज्ञान में हरियाणा का विशेष योगदान है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में भी राज्य की अहम भूमिका बताई। कुलपति ने हरियाणा पर प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कुलसचिव डॉ. संदीप बंसल ने शुभकामनाएं दीं। हरियाणा कल, आज और कल विषय पर संवाद चर्चा हुई, जिसमें डीन रणदीप राणा, राजेश पूनिया सहित कई शिक्षकों ने विचार रखे। छात्रा मुस्कान ने हरियाणवी गीत प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें