फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव में सतीश वशिष्ठ का पैनल विजयी

विज्ञापन
60 : भगवान परशुराम जनकल्याण आश्रम समिति के चुनाव में सतीश वशिष्ठ पैनल विजयी होने पर खुशी प्रकट - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। भगवान परशुराम जनकल्याण आश्रम समिति सेक्टर-2 के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सतीश कुमार वशिष्ठ और योगेंद्र के पैनलों के बीच मुकाबले में सतीश वशिष्ठ पैनल ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी राधे श्याम शर्मा रहे। प्रधान पद पर सतीश कुमार वशिष्ठ ने 205 वोट लेकर योगेंद्र (158) को 47 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर जगदीश चंद्र ने 207 वोट पाकर प्रेमनाथ (152) को 55 वोटों से, जबकि उपप्रधान पद पर श्याम सुंदर शर्मा ने 191 वोट पाकर बलबीर सिंह (168) को 23 वोटों से मात दी। महासचिव पद पर रामकुमार ने 184 वोट लेकर कपिल देव (173) को 11 वोटों से हराया। सचिव पद पर हितेश कौशिक ने 194 वोट पाकर निर्देव (167) को 27 वोटों से और कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण सिंह ने 193 वोट पाकर रामकुमार (168) को 25 वोटों से पराजित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें