फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bond Policy: कल RDA की OPD में दो घंटे रहेगी पेन डाउन हड़ताल, डीएमईआर से मिलेगा विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 20 Nov 2022 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरडीए सुबह 10 से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल रखेगा। आडीए ने पत्र लिखकर पीजीआई निदेशक को अपनी हड़ताल से अवगत कराया। विद्यार्थियों को खापों व संगठनों का समर्थन भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को समर्थन देने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पीजीआई में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ धरनारत विद्यार्थियों के समर्थन में आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने सोमवार को ओपीडी में सुबह 10 से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आडीए ने पत्र लिखकर पीजीआई निदेशक को अपनी हड़ताल से अवगत कराया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को रविवार को खापों व अन्य संगठनों का समर्थन मिला।

विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर उन्हें अपना समर्थन दिया। शाम को विद्यार्थियों ने प्रेसवार्ता कर स्थानीयत स्तर पर किसी अधिकारी से बात नहीं करेंगे। विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल सीधे मुख्यालय में डीएमईआर या सचिव स्वास्थ्य विभाग से बात करेगा।

कल डीएमईआर से मिलेगा विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल
रविवार शाम को पीजीआई के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने प्रेसवार्ता में कहा कि वे अब स्थानीय स्तर पर पीजीआई निदेशक या अन्य अधिकारी से संपर्क नहीं करेंगे। विद्यार्थी सरकार से सीधे बात करेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल डीएमईआर या स्वास्थ्य विभाग के सचिव से अपनी समस्या के समाधान के लिए सीधे बात करेगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल डीएमईआर से मिलेगा। इस संबंध में पीजीआई के माध्यम से उन्हें अपना मांग पत्र भिजवा दिया है। हमें यहां पर्याप्त समय दिया जाए। बात सुनी जाए व समस्या का समाधान किया जाए। धरने-प्रदर्शन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सरकार विद्यार्थियों की इस समस्या पर भी ध्यान दे। समस्या के शीघ्र समाधान के लिए ही हमने सीधे संवाद का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें