फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-नरवाना सवारी गाड़ी में बम की सूचना, 2 घंटा 44 मिनट जांच चली, निकली अफवाह

विज्ञापन
दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन में विस्फोटक की सूचना के बाद सांपला रेलवे स्टेशन पर जांच करता बम निर? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
दिल्ली वाया जींद-नरवाना सवारी गाड़ी में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। गाड़ी को सांपला रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए रोक दिया गया। इससे पहले पूरे स्टेशन को खाली करा दिया गया। 2 घंटे 44 मिनट की गहन जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो आरपीएफ, रेलवे पुलिस व पुलिस ने सूचना को अफवाह बताया और गाड़ी को रोहतक के लिए रवाना कर दिया। जांच में सामने आया कि अफवाह फैलाने वाला नांगलोई का 22 वर्षीय युवक है। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में युवक नशेड़ी व मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

4425 दिल्ली-नरवाना सवारी गाड़ी जैसे ही शुक्रवार शाम 6:58 बजे सांपला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसमें बैठे यात्रियों में खौफ देखा गया। एक यात्री की पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार स्टेशन पर पहले ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के साथ मौजूद थी। चिह्नित डिब्बे की बारीकी से जांच की गई और 9:35 बजे बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद किसी भी आशंका को खारिज किया तो 9:37 बजे गाड़ी को रवाना किया गया। इससे पहले गाड़ी में अफवाह थी कि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और तीन फरार हो गए हैं।
अफवाह फैलाने वाला युवक नांगलोई का निकला
जांच में सामने आया कि अफवाह फैलाने वाला युवक नांगलोई का रहने वाला है और वह 22 वर्ष का है। वह नशे का आदी है और बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है।
विज्ञापन

आसौदा स्टेशन से उठी अफवाह
साढे़ छह बजे गाड़ी जब आसौदा स्टेशन से सांपला के लिए निकली तो गाड़ी के आखिरी दूसरे डिब्बे में एक युवक नशे में धुत होकर बम से गाड़ी को उड़ाने की बात कही। बताया जा रहा है कि जिस डिब्बे में बम से गाड़ी उड़ाने की बात कही गई उसमें सवार यात्रियों ने युवक को आतंकी समझ कर पकड़ कर पीट दिया और पुलिस को 112 नंबर पर सूचित कर दिया। युवक को संदिग्ध बताया गया। इस पर एक्सपर्ट ने युवक को काबू कर पूरी गाड़ी खाली करवाकर जांच की। जब कहीं कुछ नहीं मिला तो सबने राहत की सांस ली।
यात्री होते रहे परेशान
जींद, नरवाना जाने वाले यात्रियों को बम की सूचना के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री तो गाड़ी चलने के इंतजार में स्टेशन के बाहर ही बैठ गए, जबकि कुछ चले गए। कुछ ने अपने जानकारों को सूचना देकर बुलवा लिया और वह चले गए। इस घटनाक्रम में अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे परेशान होते रहे।
डायल 112 पर कॉल करने वाले के होंगे बयान दर्ज
पुलिस शनिवार को डॉयल 112 पर कॉल करने वाले यात्री के बयान दर्ज करेगी। ताकि पकड़े गए युवक के बयानों का मिलान किया जा सके।
सूचना मिली थी कि गाड़ी में कोई संदिग्ध व्यक्ति सवार है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी स्टेशन पर ही रोकी गई और जांच करवाई गई। -स्टेशन मास्टर, एसके दलाल।
बम निरोधक दस्ते की ओर से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही गाड़ी को सांपला से रवाना किया गया है। -बलबीर सिंह, प्रभारी, रेलवे यातायात।
ट्रेन के अंदर बम होने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। एसपी सांपला मेधा भूषण मौके पर पहुंचीं। जांच में पाया कि जिस युवक को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, वह नांगलोई के प्रेम नगर का रहने वाला अरुण है। जो सुबह की घर से लापता हो गया था। वह मानसिक तौर पर बीमार बताया गया है। गाड़ी की अच्छी तरह से बम निरोधक दस्ते ने जांच की। कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन में विस्फोटक लेकर 20 लोगों के सवार होने की सूचना के बाद सांपला स्टेशन ?- फोटो : RohtakCity

दिल्ली नरवाना पैसेंजर ट्रेन में विस्फोटक लेकर 20 लोगों के सवार होने की सूचना के बाद सांपला स्टेशन ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें