फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व बाजारों में बम निरोधक दस्ते ने चैकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
9-गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर जांच करता बम निरोधक दस्ता। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने वीरवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व प्रमुख बाजारों में चैकिंग अभियान चलाया। साथ में स्वाट टीम के कमांडो भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते व खुफिया विभाग की टीम संयुक्त तौर पर चैकिंग अभियान चला रही है।
इसी कड़ी में बस स्टैंड व पार्किंग, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड व डी-पार्क सहित अन्य स्थानों पर जांच की। इसके अतिरिक्त आमजन को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें