48-स्वतत्रंता दिवस को लेकर डेयरी में चैकिंग अभियान के लिए पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम। स्रोत
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने शोरी मार्केट, रेलवे स्टेशन, शीतल माल, सुविधा माल, दुर्गा भवन पार्किंग व लक्ष्य डेयरी में जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता व सीआईडी की टीम संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रही हैं। सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि वे भी अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करें। इसी के चलते जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मॉल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच कर रही है। ब्यूरो