फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ करते हैं सबकी मनोकामनाएं पूरी : विधायक

विज्ञापन
-फोटो 92 : कांवड़ सेवा शिविर मेें पहुंचे विधायक राजेश जून का स्वागत करते आयोजक। स्रोत कार्यालय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित भंडारों और कांवड़ सेवा शिविरों में विधायक राजेश जून ने शिरकत की। विभिन्न मंदिर कमेटियों और आयोजकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने बराही गांव के प्राचीन शिव मंदिर और कानोंदा गांव के निर्माणाधीन प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने दोनों मंदिर कमेटियों को अपनी नेक कमाई से 11-11 हजार रुपये दान दिए। इसके अलावा दिल्ली-रोहतक रोड स्थित सैन धर्मशाला में लगे शिव कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर 5100 रुपये की सहयोग राशि दी। विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं और पवित्र गंगाजल भगवान शिव को अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें