फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बम निरोधक दस्ते ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा

Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
लवे स्टेशन पर या​त्रियों के सामान की जांच करता बम निरोधक दस्ता। स्रोत : रेलवे
विज्ञापन
रोहतक। प्रयागराज महाकुंभ मेले के चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बम निरोधक दस्ता समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाता है। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने डाॅग स्क्वाॅड की सहायता से प्लेटफाॅर्म, प्रतीक्षा कक्ष, टिकट कार्यालय, शौचालय, कैंटीन, कूड़ेदानों की जांच की। जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के सुरक्षा कर्मियाें ने टीम के साथ मिलकर ट्रेनों समेत अनेक जगहों पर अभियान चलाया। यात्रियों और उनके सामान की जांच की। इन दिनों प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अधिक संख्या देखी जा रही है। ऐसे में श्रद्धालु रोहतक से जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस और त्रिपुरा सुंदरी ट्रेन से यात्रा करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें