फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रणदीप हुड्डा बने पिता, पोस्ट डाल लिखा-दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई

विज्ञापन
15. बॉलीबुड अ​भिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता व बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। स्रोत : सोशल
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक जिले के जसिया गांव के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा-दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में रणदीप हुड्डा लिखते हैं-दादाजी और पोती को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
अभिनेता और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि आज जब वह खुद पिता बने हैं तो अपने पिता के प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। उन्होंने पत्नी का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें पिता बनाने और इस दुनिया में उनकी छोटी बेटी को लाने के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

एक दिन पहले शेयर की थीं बेबी बंप की तस्वीरें
बेटी के जन्म से एक दिन पहले लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा कि लंबे समय तक कैमरे के सामने काम करते हुए अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं लेकिन गर्भावस्था के दौरान शरीर में आया यह बदलाव उन्हें सबसे खूबसूरत लग रहा है।


पिता डॉ. रणबीर हुड्डा पेशे से हैं सर्जन
अभिनेता का जन्म रोहतक जिले के जसिया गांव में हुआ था। उनके पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा पेशे से सर्जन हैं जबकि माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। परिवार में उनकी एक बहन और एक भाई भी हैं। अभिनेता रणदीप हुड्डा अभी मुंबई में रह रहे हैं।

मां आशा हुड्डा बोलीं-घर में लक्ष्मी के रूप में खुशियां आईं
अभिनेता रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने कहा कि घर में लक्ष्मी के रूप में खुशियां आई हैं। यह खुशी रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के दिन घर आई है। दादा-पोती साथ में एक ही दिन जन्म दिन मनाएंगे। अभी बहू अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य बेहतर होने पर वहां से छुट्टी मिलेगी। इसके बाद ही बेटा-बहू नवजात के साथ घर आएंगे। इसके बाद ही कुछ सोचेंगे। फिलहाल सभी खुशी से सराबोर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें