रोहतक। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 8 से 29 जून तक व हरिद्वार से 9 से 30 जून तक 1 सेकेंड स्लीपर क्लास श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन में तीन थर्ड एसी, सात सेकेंड स्लीपर क्लास, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार व एक गार्ड डिब्बा शामिल हैं। संवाद