26-महम से गोहाना रोड का निर्माण करते श्रमिक। संवाद
लाखनमाजरा। महम से गोहाना रोड पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर तेजी पकड़ रहा हैं। इसी कड़ी में मुख्य चौराहे पर पड़ी मिट्टी हटा दी गई है। गड्ढों को सीमेंट व कंक्रीट से भरा जा रहा है। सड़क पर कई जगह खड्डे थे। इनकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाइक सवार अक्सर चोटिल हो रहे थे। संवाद