फोटो 74: बादली में माइनर में शव को ढूंढने के दौरान लगी ग्रामीणों की भीड़
बादली (झज्जर)। एनसीआर माइनर में गणेश मूर्ति का विसर्जन के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव मिले हैं। बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला, जबकि शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को दूसरे युवक के शव को घटना स्थल से कुछ दूरी से निकाला है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
18 सितंबर मूर्ति विसर्जन कर रहे चार युवक माइनर में बह गए। दो को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि दो युवक पानी में डूब गए। दोनों युवकों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम पहुंची। 20 घंटे बाद एक युवक का शव माइनर में मिला, जबकि दूसरे की तलाश 40 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद हो सकी है। दिल्ली के दिचाऊं कलां निवासी आदित्य सैनी और विकास गहरे पानी में डूब गए थे। विकास का शव मिलने के बाद शुक्रवार को आदित्य सैनी का शव मिला है।
दोनों दिल्ली के दिचांऊ कलां में किराए के मकान में रहते थे, जबकि मूल रूप से आदित्य उत्तर प्रदेश और विकास बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश हुई है।