फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11वीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले-बेटी को साथ नहीं भेज रही थी पत्नी

विज्ञापन
49-अंजलि। फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव सिंहपुरा कलां में मां के साथ किराये पर रह रही 11वीं की छात्रा अंजली का शव शुक्रवार शाम पांच बजे फंदे से लटका मिला है। मां रीना का कहना है कि बेटी मोबाइल फोन मांग रही थी जबकि पिता दीपक का आरोप है कि बेटी को उनके साथ नहीं भेजा जा रहा था। मामले की गहन जांच की जाए। शनिवार को पुलिस आधिकारिक तौर पर बयान दर्ज करेगी।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5 बजे सूचना मिली कि बैंसी गांव की निवासी रीना बेटी अंजली के साथ सिंहपुरा कलां में किराये पर रहती थीं। वह ड्यूटी पर गई हुई थीं। शाम करीब पांच बजे उन्हें पता चला कि अंजली का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कौशिक एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मां ने कहा कि उनकी बेटी तीन-चार दिन से मोबाइल फोन मांग रही थी। फोन न मिलने के कारण फंदा लगाकर जान दी है जबकि बैंसी गांव से आए पिता दीपक ने कहा कि वह कई बार बेटी को लेने आए लेकिन उनके साथ नहीं भेजा गया। मामले की गहन जांच पड़ताल की जाए।
नाबालिग ने आत्महत्या की या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम से लग सकेगा। शनिवार को ही परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर महेश कौशिक, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें