फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) कैनाल नहर के हेड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नहर में शव मिलने की सूचना पर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को पहचान के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी सविता ने बताया कि नहर से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान के लिए उसे अगले 72 घंटे तक शव गृह में रखा जाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी शव की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें