फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी अस्पताल के सुरक्षाकर्मी का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली बाईपास के नजदीक निजी अस्पताल के सुरक्षाकर्मी 50 वर्षीय बलवान सिंह का शव कन्हेली के पास जेएलएन नहर में मिला है। वह लकवे की बीमारी से परेशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
आईएमटी थाने के एएसआई संजय ने बताया कि सोमवार को एक शव कन्हेली गांव के नजदीक जेएलएन नहर में मिला। शव को नहर से बाहर निकाला गया। उसके दोनों हाथों पर राखी बंधी थी। नीले रंग की शर्ट व काले रंग की पेंट पहन रखी थी। साथ ही, पैर पर पट्टी बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान न होने के कारण शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया था। मंगलवार को परिजनों ने डेड हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वह नहर में कैसे गिरा, यह पता नहीं। पुलिस ने मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें