साल्हावास। अकेहडी मदनपुर पंप हाउस पर मिले शव की पहचान हो गई है। पहचान 38 वर्षीय अमित पुत्र विनोद निवासी कुकड़ा मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश निवासी के तौर पर हुई है। वह दो वर्ष से घर से लापता था और उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके गई हुई है। पुलिस जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव गांव मुंदसा जेएलएन नहर में पुल के पास पानी में बहता मिला है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। संवाद