22jjrp11 गांव दुजाना में जन्माष्टमी के अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए आयोजक ।स्त्रोत आयो
झज्जर। जन्माष्टमी के अवसर पर गांव दुजाना में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा। कथा का आगाज वीरवार को कलश यात्रा से हुआ।
गांव के नंबरदार व मार्किट कमेटी बेरी के चेयरमैन मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम से आए कथाव्यास ओमप्रकाश शर्मा 28 अगस्त तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। कथा के समापन अवसर पर 29 अगस्त को गांव के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में अटूट भंडारा होगा। वीरवार को आरंभ हुई कथा के यज्ञमान रविंद्र कुमार सोनी व उनका परिवार रहा। इस मौके पर मुकेश कुमार गोयल, सतीश कुमार गोयल, राकेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, डाक्टर श्रीभगवान शर्मा, शिवकुमार सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार सोनी, राकेश शर्मा उपस्थित रहे।