फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक से ज्यादा मिले परीक्षार्थी, दूसरे स्कूल की छुट्टी कराकर बनाया परीक्षा केंद्र

Tue, 11 Apr 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह पहुंचे केंद्र, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा शुरू होने से पहले चेंज कराया सीटिंग प्लान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांधरा और खिड़वाली केंद्र पर 12वीं की रद्द हुई अंग्रेजी और राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा सोमवार को जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षा से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्र में 48 परीक्षार्थियों के मानक से ज्यादा परीक्षार्थी बैठे होने पर सीटिंग प्लान बदला। परीक्षा केंद्र में ही कमरे मांगने पर चीफ सुपरिंटेंडेंट ने चेयरमैन को जगह न होने का हवाला दिया। चेयरमैन ने स्कूल के साथ सटे जाट हाईस्कूल के पांच कमरों को खाली कराने का आदेश दिया। ऐसे में स्कूल की छुट्टी कर दी गई और आनन फानन में सीटिंग प्लान तैयार किया गया। वहीं परीक्षा के दौरान चेयरमैन ने चार नकलचियों को पकड़ा और उनकी यूएमसी बनाई।
 
परीक्षा शुरू होने से पहले पर्ची फेंकने की दी छूट

परीक्षा शुरू होने से पहले चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परीक्षार्थियों को छूट दी थी कि वे अपनी सभी पर्चियों को बाहर फेंक दे। इसके बाद परीक्षा शुरू होने पर चेयरमैन की टीम ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान चेयरमैन ने कक्षा कमरों की खिड़कियों से बाहर फेंकी गई पर्चियां देखी और सेंटर सुपरिंटेंडेंट को नकल रहित परीक्षा कराने और सख्ती करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जाट स्कूल परीक्षा केंद्र में 12वीं की रद्द हुई परीक्षाएं थी। जिसका औचक निरीक्षण करने के लिए ही टीम के साथ पहुंचे थे। जगह कम होने के कारण सीटिंग प्लान ठीक नहीं था तो उसमें बदलाव कराया। इस दौरान चार परीक्षार्थियों पर नकल होने के चलते केस बनाए।
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें