रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय व यूएस बेस्ड कंपनी हाई काउंसलर के बीच सोमवार को एक समझौता (एमओयू) हुआ। विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें बीटेक व एमबीए के छात्रों को आईटी विषय पर ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से काम करने का अवसर मिलेगा।
बीएमयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएल वर्मा ने बताया कि कंपनी विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ट्रेनिंग, मार्गदर्शन व प्लेसमेंट का काम करेगी। छात्रों को देश व विदेश में काम करने के लिए यह प्लेटफार्म मिला है। कुलपति ने बताया कि यह सब एक आईटी एप के माध्यम से ऑनलाइन होगा। जो बच्चे अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय उस प्रोजेक्ट पर काम कर सकते है। यूनिवर्सिटी डीन डॉ. मुकेश सिंगला ने बताया कि इस प्रकार की वर्चुअल प्लेटफार्म अनुसंधान करने व आवेदकों के साथ संवाद करने के लिए उपयुक्त माध्यम है, वर्चुअल मीटिंग के दौरान कम्पनी के सीईओ आदित्य शर्मा व अमित लाल उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी से डॉ. मुकेश सिंगला, डॉ. बनिता एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बिजेंदर, राजीव, राहुल, दीपिका, उपस्थित रहे।