संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव में 10 दिन से काला पानी की सप्लाई हो रही है जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोग पानी का टैंकर मंगाने को मजबूर हैं। फिर भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
पानी में गंदगी और दुर्गंध भी आ रही है स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति की समस्या जन स्वास्थ्य विभाग को भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना कि पीने के पानी के लिए टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। इससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार व कनिष्ठ अभियंता मंयक ने दूषित जलापूर्ति के मामले में कोई जवाब नहीं दिया।
वर्जन
पेयजल समस्याओं के मामले में अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जन शिकायत को प्रमुखता से हल करने के लिए आगाह किया जा रहा है। दूषित जलापूर्ति समाधान के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
- रामअवतार वाल्मीकि, नगर निगम मेयर।
फोटो : 27
10 दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है। सीवर जैसे पानी आने से परिवार में लोग बीमार पड़ने लगे हैं। यह समस्या पूरी कॉलोनी में बनी हुई है।
- शिव कुमार, कॉलोनी वासी।
-
फोटो : 28
18 फरवरी को गंदे पानी की शिकायत विभाग को दी गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके का मुआयना करने आया।
- गौरव निझावन, कॉलोनी वासी।
फोटो : 29
भिवानी रोड पर खुशबू गार्डन के निकट सभी घरों में काला पानी आ रहा है। कॉलोनी वासी रुपये इकट्ठे करके पानी का टैंकर मंगा रहे हैं। वह भी करीब 500 रुपये का मिलता है।
- धूप सिंह, कॉलोनी वासी।
26 भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव में सप्लाई होता काला पानी। स्रोत : कॉलोनी वासी
26 भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव में सप्लाई होता काला पानी। स्रोत : कॉलोनी वासी
26 भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव में सप्लाई होता काला पानी। स्रोत : कॉलोनी वासी