फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकारी संसाधन का दुरुपयोग करने पर भाकियू (एम) ने जताई आपत्ति

Fri, 18 Oct 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मंडल ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सार्वजनिक संसाधनों का जिस पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है। उस पर कड़ी आपत्ति प्रकट की है।
विज्ञापन

राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए बेशर्मी की हद तक सरकारी मशीनरी और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया गया है। हरियाणा रोडवेज की 2 हजार से ज्यादा बसों को इस समारोह में जनता को ढोने के लिए लगाया गया है। जिला उपायुक्तों को इन बसों में सफर करने वालों के लिए खाने की व्यवस्था के आदेश दिए हैं। यह सब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है। इतनी बड़ी संख्या में रोडवेज की बसों को इस काम पर लगाने से रोजमर्रा की यात्रा करने वाले नागरिकों को जो परेशानी उठानी पड़ी है उसके प्रति भाजपा नेताओं की संवेदनशीलता मर चुकी है। पहले ही भाजपा शासन के दौरान रोडवेज बसों की संख्या सार्वजनिक जरूरतों के मुताबिक बेहद कम की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें