फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजस्थान के मुख्यमंत्री का स्वागत करने महम से पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 फरवरी को रोहतक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके रोहतक आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोहतक में वे कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें महम हलके से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता शमशेर खरकड़ा ने बताया कि 25 फरवरी को पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोहतक पहुंचेंगे। उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रेल पर राजनीति कर रही है। दीपेंद्र हुड्डा व भूपेंद्र हुड्डा को पहले रेल की याद नहीं आई। झूठा श्रेय लेने में तरह-तरह की बातें कर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2004 से 2012 तक कुछ नहीं किया गया। जब महम चौबीसी अठगामा के लोगों ने तत्कालीन टीएमसी सांसद रेल मंत्री और चेयरमैन से मिलकर रेल लाइन पास कराई तब याद आया। फिर भी तीन बजट निकाल दिए, मगर एक फूटी कौड़ी नहीं दी।
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान शांति से अपनी मांगें रखें। आम आदमी पार्टी पंजाब के भाइयों से अपने हक का पानी लेने के लिए उन्हें कहे। एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के सामने अपनी बात रखें। इस मौके पर शमशेर खरक, नगरपालिका उप प्रधान बसंत लाल गिरधर व पूर्व नपा प्रधान फतेह सिंह पंवार, सत्यवीर भराण, नरेश कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें