फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ता और मित्तल अचार कंपनी के मालिक पर कार सवार युवकों ने देर रात चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्य नगर में अचार फैक्टरी चलाने वाले व्यापारी विनोद और संजय मित्तल पर कार सवार 5-6 युवकों ने फायरिंग कर गाड़ी को तोड़ दिया। व्यापारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और परिवार और पुलिस को सूचित किया। हमले में विनोद मित्तल को चोट लगी है। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। व्यापारियों ने बताया कि करीब दो-तीन फायर हुए हैं। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ता घायल विनोद ने बताया कि वह हर रोज रात नौ बजे फैक्टरी से घर जाते हैं। सोमवार रात सवा नौ बजे वह अपनी कार में भाई संजय के साथ अग्रसेन कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी फैक्टरी से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति और कार चालक ने अचानक उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। गाड़ी में से 5 से 6 युवक उतरे और उन्होंने विनोद मित्तल की गाड़ी के अगले टायर पर गोली मार दी। उसके बाद व्यापारियों की गाड़ी को तोड़ दिया। व्यापारियों ने बचने के लिए गाड़ी को पीछे की तरफ भगा लिया और घर पहुंचे। घर पहुंचकर परिवार के लोगों को बात बताई और पुलिस को सूचित किया। परिवार के लोगों ने विनोद को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अब मामले की सूचना पाकर जांच शुरू कर दी है। घायल विनोद ने बताया कि हमलावरों की गाड़ी पहले उनकी फैक्टरी के पास करीब 8ऱ्00 बजे से खड़ी थी और कार सवार रेकी कर रहे थे। मामले में शहर थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल विनोद ने उन्हें बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें