फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जल्द चलाएगी अल्पकालीन विस्तारक मेगा कैंपेन : ओमप्रकाश धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 2024 चुनाव की तैयारी में पार्टी जुड़ गई है। पन्ना प्रमुख के साथ एक बड़ा अभियान भाजपा शुरू करने वाली है, जिसमें अल्प कालीन विस्तारक मेगा कैंपेन चलाया जाएगा। वह रविवार को नई अनाज मंडी में नारनौल विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जबकि अध्यक्षता सामाजिक व अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने की। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि अल्प कालीन विस्तारक का काम शुरू करने वाले हैं। विधायकों को राजस्थान में 7 दिन की ट्रेनिंग दी गई है। उसकी प्रकार हजारों कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। जो पांच-पांच बूथों पर छह दिन के लिए रहेंगे। एक दिन उनको ट्रेनिंग दी जाएगी। यह एक बड़ा मेगा कैंपेन होगा। यह विस्तारक पन्ना प्रमुखों को मिलेंगे, जहां काम में कमी है, उसको पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। वह लोगों को गालियां तक देने लग गए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने देश की जनता को राक्षसी परवर्ती वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब डूबता जहाज हो गया है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के मुंह से यह शब्द निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बारे में एक भी शब्द नहीं बोले और न ही उनका मंच से किसी ने नाम लिया। अपने पूरे भाषण में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को ही गिनाया। वही मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम अपने भाषण में नही लिया। हालांकि वह उनके कट्टर समर्थक माने जाते हैं।
इस अवसर पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमने पिछले 9 साल में बदलते हरियाणा को देखा है। हमने पढ़ी लिखी पंचायत बनाई। पीएम मोदी ने हर घर शौचालय बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जब अमेरिका जाते थे तो उनकी तलाशी होती थी, लेकिन शर्म हमको आती थी। अब प्रधानमंत्री मोदी जाते है तो अमेरिका के राष्ट्रपति ब्राइडेन ने उनको पकड़ रखा है, यह सब हमने देखा है। हमने मोदी के नारे अमेरिका के सीनेट में लगवा दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, विधायक डॉ. अभय यादव, जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, जिला प्रभारी अजय बंसल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सरला यादव, सरोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिना भेदभाव के हुए सरकार में काम : मंत्री ओमप्रकाश यादव
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नारनौल विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, वहीं देश व प्रदेश में भाजपा शासन काल में सबका साथ सबका विकास को लेकर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने बिना भेदभाव के नारनौल विधानसभा क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कभी द्वेषभावना से किसी व्यक्ति के लिए कार्य नहीं किया है। भविष्य में क्षेत्र की जनता के लिए बिना भेदभाव कार्य करते रहेंगे।

कांग्रेस आज तक संगठन भी खड़ा नहीं कर सकी : रामबिलास शर्मा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन के तहत 90 विस क्षेत्रों में 60 में कर दिए गए हैं जबकि कांग्रेस आज तक संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई पार्टी है जिसका देश व प्रदेश में कोई आधार नहीं है।

सरकार संगठन के कहने पर चले : सांसद धर्मबीर
सांसद धर्मबीर ने कहा कि संगठन में पन्ना प्रमुख का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप अपने पन्नों पर मेहनत कर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता कहते हैं कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते। यह सब सिस्टम की कमजोरी हैं। हमारे पास वोट की कमी नहीं हैं। हमारे पास संगठन हैं, सरकार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता हैं, जब सरकार संगठन के कहने पर चले। पन्ना प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष जो काम लिखकर देते हैं तो उन कामों को ईमानदारी से कर दिया जाए तो अगले 100 साल से आपकी सरकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें