फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोचिंग के लिए गई छात्रा नहीं लौटी घर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव की छात्रा कोचिंग से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नांगल चौधरी थाने में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव भूगारका के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्ष की लड़की शनिवार सुबह कोचिंग सेंटर के लिए नारनौल गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें