फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा को आज मिलेगा नया जिला अध्यक्ष, 59 नेता दौड़ में

विज्ञापन
16 सीटीके 16 : पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते भाजपा नेता। स्
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का सोमवार को चयन होगा। इस पद के लिए रविवार शाम तक 59 नेताओं ने आवेदन किया। इनमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी से लेकर पूर्व पार्षद व महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तक शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने बताया कि किसी आवेदक ने अपना आवेदन वापस नहीं लिया। सर्वसम्मति से सोमवार को नया जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, महासंपर्क अभियान संयोजक नागेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, फरीदाबाद के प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व पार्षद अशोक खुराना और महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, चेयरमैन हरीश कौशिक, डॉ. दिनेश घिलौड, सत्य प्रकाश बिसला, सतीश चौधरी, आशा शर्मा, ईश्वर चंद्र सिंघल, अमित बंसल, मनोज मक्कड़, पंकज भारद्वाज, सुषमा सरोहा, धर्मवीर शर्मा सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।
जिला चुनाव सह अधिकारी सुखबीर चंदेलिया और डॉ. दिनेश घिलौड़ ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व सभी आवेदकों पर विचार विमर्श करेगा और 17 मार्च सोमवार को सर्वसम्मति के साथ नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी है। आवेदकों में पांच महिलाएं,ओबीसी व एससी वर्ग से भी आवेदक शामिल हैं।
विज्ञापन

जोशी ने बताया कि जिले में संगठन की दृष्टि से सभी 15 मंडल अध्यक्षों के चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब जिला अध्यक्ष के चयन के बाद जिला स्तर पर संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें