फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा : मोहनलाल बड़ौली

विज्ञापन
21-रोहतक ​स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्र
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। इसमें अंबाला व सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला नगर पालिका में चेयरमैन व वार्ड पार्षद पदों के दोनों चुनाव शामिल हैं। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा व हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका में पार्टी सिर्फ चेयरमैन पद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी।
वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में संगठन की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। बड़ौली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके की एकमात्र नगर पालिका सांपला के चुनाव पर विशेष फोकस है क्योंकि पार्टी का रोहतक जिले में एक भी विधायक नहीं है। पार्टी चाहती है कि सभी निकाय में भाजपा की सरकार होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व डाॅ. अर्चना गुप्ता, केंद्र से प्रशिक्षण टोली के सदस्य अजय महावर, मदन गोयल और भारत भूषण जुयाल, अन्य पदाधिकारी के अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व सह मीडिया प्रभारी शमेशर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 मई के बाद होंगे 27 जिलों में 36 घंटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
बड़ौली ने कहा कि भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पूरी तरह प्रशिक्षित है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा की 100 प्रतिशत जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 377 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव के बाद सभी 27 संगठनात्मक जिलों में 36 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें