फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले,- जनजन को राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी का मूल उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वे वीरवार को रोहतक स्थित एक निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, विचारधारा व केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उसका मूल उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है और समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ता प्रयासरत रहते हैं। कार्यकर्ताओं का विकास, उनकी कार्यकुशलता, उनकी समर्पण भावना व उनकी योग्यता के अनुसार पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है और इस संबंध में मंडल स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में नगर निगम या नगर पालिकाओं के चुनाव नहीं है वहां पर 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर लगा दिये जायेंगे। जिन क्षेत्रों में चुनाव हैं वहां पर 15 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर पूरे कर दिये जायेंगे। बैठक में अलग-अलगजिलों के अध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रभारी, विस्तारक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें