13-विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के पिछले 12 साल की उपलब्धियों का अवलोकन करते पूर्व
रोहतक। जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक सरकार ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।
उन्होंने माल गोदाम रोड पर जलभराव और गंदगी की समस्या का भी उल्लेख करते हुए प्रशासन से इसके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।