फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, भाजपा के प्रवीण कोच बने सांपला नपा के चेयरमैन

Wed, 13 May 2026 10:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

भाजपा ने पहली बार 16 में से 15 वार्डों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसमें वार्ड नंबर 3 से सर्वसम्मति से महेश कुमार पार्षद चुने गए।
विज्ञापन
सांपला नगर पालिका के चैयरमैन प्रवीण कोच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भाजपा का कमल खिला है। सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीण कोच निर्दलीय प्रत्याशी अंकित ओहल्याण को 687 वोटों से हराकर चेयरमैन बने।
विज्ञापन

हालांकि, भाजपा 16 वॉर्डों में से पांच में ही विजयी रही। एक वॉर्ड में पार्टी समर्थक सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया। बाकी 10 वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजयी रहे।

सांपला नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण कोच की उम्र 51 साल है। उन्होंने ग्रेजुएशन की है। प्रवीण कोच 2008 से 2023 तक सांपला नगर पालिका के चेयरमैन रहे। बड़ा भाई देवेंद्र 1996 से 1998 तक जिला परिषद सदस्य रहा। दूसरा भाई जोगेंद्र 1998 से 2003 तक जिला परिषद सदस्य रहा। वह 16 अप्रैल 2026 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन





 
विज्ञापन


जीत की तीन वजहें
: भाजपा का आक्रामक प्रचार, कांग्रेस के हुड्डा पिता-पुत्र की चुनाव से दूरी।
: गैर भाजपा वोटर का बिखराव, संगठन की कमी।
: भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच का पुराना अनुभव।

तीन संकल्प
: गंदे पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था में सुधार।
: डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था लागू करना।
: सड़कों का सुधारीकरण।

भाजपा के पांच उम्मीदवार विजय
भाजपा ने पहली बार 16 में से 15 वार्डों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसमें वार्ड नंबर 3 से सर्वसम्मति से महेश कुमार पार्षद चुने गए। वॉर्ड-6 से विकास और 9 से अजीत कुमार, 10 से मीनाक्षी, 11 से रविका और वार्ड-16 से अश्विनी विजयी हुए। 11 पार्षद निर्दलीय बने। कांग्रेस, इनेलो, जजपा, बसपा और अन्य किसी दल ने चुनाव नहीं लड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें