फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों राज्यों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया : बड़ौली

विज्ञापन
05jjrp09- डायमंड चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया है और तीन राज्यों में जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। बड़ौली ने इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।
विज्ञापन

वह मंगलवार को वार्ड नंबर-13 के उप चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदर्भ में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों को समर्थन दिया है।
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। बड़ौली ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का पुराना राग है और चुनाव में हार के बाद ऐसे आरोप लगाना उनकी आदत बन चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ईवीएम के माध्यम से अपना मत देते हैं और उन पर सवाल उठाना मतदाताओं का अपमान है। हार की निराशा के कारण कांग्रेस के नेता इस तरह के बयान देते हैं लेकिन देश की जनता सब समझती है।
जिला परिषद झज्जर के पार्षद एवं पूर्व वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी की पार्टी में जॉइनिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि इस विषय पर निकाय चुनाव के बाद ही जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, राजकुमार कटारिया, सोमवती जाखड़, गीतांशु चावला, केशव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें