फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले- सीएम के गांव में ज्यादा पानी देने के दबाव में दादरी के हिस्से में कटौती कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी- महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहाकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री के गांव में ज्यादा पानी देने का दबाव है और इसके चलते दादरी जिले के हिस्से के पानी में कटौती की जा रही है। वैसे, इस समस्या को वो खुद मुख्यमंत्री के सामने रख चुके हैं और जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बौंद खुर्द में रविवार को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने नहरी पानी की समस्या रखी। जिसके जवाब में सांसद ने अपनी पार्टी के ही मुख्यमंत्री पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहाकि काहनौर डिस्ट्रीब्यूटरी में 80 क्यूसेक अधिक पानी दिया जा रहा है। दादरी जिले गांव के हक के पानी में कटौती करने की बात उन्होंने सीएम के सामने भी उठा चुके हैं। सांसद को किसानों ने बताया कि बौंदकलां क्षेत्रों के गांवों में कई महीनों से नहर में सात दिन भी नहरी पानी नहीं दिया जा रहा है जिससे न तो खेतों को पूरा पानी मिल रहा है और न ही जलघरों में पूरा पानी आ पा रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि काहनौर डिस्ट्रीब्यूटरी चैनलों से ही दादरी फीडर जुड़ी हुई है। काहनौर में अधिक पानी चलाने का अधिकारियों पर दबाव रहता है जिसके कारण कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें