12सीटीके13-एमडीयू में बीजेपी विधायक पवन खरखौदा का स्वागत करते प्रो. जितेन्द्र सिंह ढुल। स्रोत:ए
रोहतक। एमडीयू के विधि विभाग परिसर में शनिवार को खरखौदा से भाजपा विधायक पवन खरखौदा का स्वागत किया। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र सिंह ढुल, डाॅ. आंबेडकर चेयर के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह व इमसॉर निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर विधायक पवन खरखौदा का स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से डाॅ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने व बेहतर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद