फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेलो मास्टर्स गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते

विज्ञापन
12सीटीके59-खेलों मास्टर्स गेम्स में जीत के बाद मौजूद सुनील सैनी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। कॉमनवेल्थ खेल गांव नई दिल्ली में आयोजित खेलो मास्टर्स गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सुनील सैनी, संजीव सैनी और हरियाणा रोडवेज के कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। इन तीनों ने मिलकर कुल सात पदक जीते। सुनील सैनी ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक अपने नाम किए। वहीं, कुलदीप ने भी 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक व संजीव सैनी ने भी 1 रजत पदक जीतकर टीम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें