फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में भाजपा नेता के बेटे को तवे-चमचों से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
49-एमडीयू में युवक को पीटते छात्र। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूप सिंह के बेटे देव सिंह को 20-25 छात्रों ने बुधवार को बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने उन्हें कैंटीन से घसीटकर परिसर से निकाला और तवे-चमचों से कई वार किए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीजीआई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वीडियो में युवक देव को पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित 'भाई गलती हो गई, रुक जाओ' चिल्लाता रहा। कई छात्र वारदात देखते रहे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देव को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गरनावठी निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूप सिंह ने बताया कि देव की एफडीसी कैंटीन में साझेदारी है। बुधवार दोपहर वह अकेला कैंटीन में बैठा था। आरोप है कि खेड़ी साध निवासी विक्की और उसके साथियों ने बेटे पर हमला बोल दिया।
विक्की पहले भी देव पर हमला कर चुका है। दिसंबर 2025 को विक्की ने देव को काले रंग की स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया था। कुछ छात्रों ने गाड़ी पर पथराव कर देव की जान बचाई थी।
आरोपी बोला-देव ने पिस्टल से बोला हमला

एजुकेशन विभाग के पीएचडी छात्र विक्की ने रजिस्ट्रार को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक बाहरी युवक ने उस पर पिस्टल से हमला किया है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को साथी के साथ एफडीसी कैंटीन की तरफ चाय पीने जा रहा था। रास्ते में देव ने उस पर पिस्टल से हमला कर दिया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


वर्जन
छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में एक युवक घायल है, उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- नीरज, पीजीआई थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें