रोहतक। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव क्षेत्र गढ़ी, सांपला व किलोई विधानसभा क्षेत्र के मकड़ौली खुर्द गांव में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया। मकड़ौली खुर्द के लोगों ने भाजपाइयाें का शानदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश ठेकेदार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मिले और आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को भारी बहुमत से जीताने का भरोसा दिलाया। पदयात्रा मे गौरव हुड्डा, मालुराम, जयनारायण हुड्डा, दलीप सिंह किलोई, पवन पुनिया, जबर सिंह बजाड़, जिले सिंह पुनिया, रविंद्र राऊ, केशव हुड्डा, जिले सिंह हुड्डा, अशोक मलिक दरोगा, रोहतास शर्मा व कुबेर आदि ने भाग लिया।