फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा कार्यालय में भिड़े भाजपा नेता, चेयरमैन के ससुर और पार्षद पति

Sat, 23 Nov 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम में दीपक हुड्डा से बात करते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरपर्सन के कार्यालय में महम थाने के अंदर व बाहर सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग को लेकर भाजपा नेता दीपक हुड्डा व चेयरपर्सन के ससुर और पार्षद के पति के बीच तू-तड़ाक हो गई। महिला पार्षद के पति का आरोप है कि दीपक हुड्डा ने जातिसूचक शब्द कहे और बाहर फेंकने की धमकी दी। दूसरी तरफ दीपक हुड्डा ने कहा कि विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगने पर सैनी समुदाय के लोगों के घर तोड़ने पर सवाल पूछने पर चेयरपर्सन के ससुर व पार्षद पति भड़क उठे।
विज्ञापन

पार्षद पति ने दीपक हुड्डा व अन्य पर महम थाने में शिकायत देकर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मौखिक तौर पर मामला सामने आया है। लिखित में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे महम विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे दीपक हुड्डा अपने साथी राजेश नेहरा व अन्य के साथ नपा कार्यालय और चेयरपर्सन के कार्यालय में मौजूद उनके ससुर फतेह सिंह से मुलाकात की। दीपक हुड्डा ने बताया कि 15 दिन पहले सैनी समुदाय के लोगों के घर तोड़ दिए गए थे। जब इस पर पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने चेयरपर्सन के ससुर से विकास कार्यों की सूची मांगी, लेकिन कोई नहीं दी गई। इसी बीच राजेश नेहरा ने कहा कि उसने केवल यह कहा था कि महम थाने के अंदर व बाहर सीमेंट की कुर्सियां लगवा दी जाएं, क्योंकि काफी लोग खड़े रहते हैं। इस बात पर महिला पार्षद रेणू के पति मानसिंह भड़क गए। बोले, पुलिस ने मेरा चालान काट दिया था। सीमेंट की कुर्सी नहीं लगेंगी।
विज्ञापन


मुझे जातिसूचक अपशब्द बोलने का आरोप

महिला पार्षद के पति मानसिंह का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनको जातिसूचक अपशब्द कहे, साथ ही गाली-गलौज की। कहा कि कमरे से बाहर फेंक दो। वे ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेयरपर्सन भारती पंवार के ससुर फतेह सिंह, पार्षद शैंकी गिरधर, पार्षद विकास श्योराण, अनिल चावरिया, पार्षद पति कमल ढाका, पार्षद विनोद गोयल, पार्षद प्रतिनिधि जयनारायण का आरोप है कि उन्होंने पूरा मान-सम्मान दिया, लेकिन उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। पार्षद पति ने पुलिस से भाजपा नेता व उसके साथियों के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें