फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जुमला पार्टी, शहर की जनता सब जानती है : बतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के निवर्तमान विधायक व रोहतक शहर से प्रत्याशी भारत भूषण बतरा का कहना है कि भाजपा ने शहर को जुमलों के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस धरातल पर काम करके दिखाएगी। शहर की जनता सबकुछ जानती है। वे वीरवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि कांग्रेस सच के रास्ते पर है। वे न तो झूठ की राजनीति करते हैं और न ही नकारात्मक बातें पसंद हैं। कांग्रेस सरकार के समय शहर के लिए कितनी मेहनत की, सभी जानते हैं। उन्होंने अपने शहर के मुद्दों को प्रमुखता व तथ्यों के साथ विधानसभा में उठाया। बत्तरा ने कहा कि उनके लिए अपने शहर से बढ़कर कभी कुछ नहीं रहा। उन्होंने कहा साढ़े नौ साल सरकार में रहे नेताओं से कांग्रेस सवाल पूछती है तो वे तिलमिला जाते हैं। विधायक ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने हरियाणा का बुरा हाल किया है वह सबके सामने है। अमृत योजना का साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये भाजपा सरकार की आंख के सामने से गायब हो गए। भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने यह आवाज उठाई, तो उनके साथ जो हुआ रोहतक के लोग जानते हैं। बतरा ने कहा कि उन्होंने सदन में बार-बार यह मामला उठाया, सरकार खामोश रही, लेकिन रोहतक की जनता चुनाव में वोट की चोट देकर अपना हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें