फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा ने पिछड़ा वर्ग की अनदेखी की, रोहतक में सम्मेलन 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन
01 सीटीके 44
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पिछड़ा वर्ग की तरफ से चार दिसंबर को रोहतक में विशेष सम्मेलन होगा, जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। यह बात शुक्रवार को शीला बाईपास के नजदीक एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप केडी व लोकीराम प्रजापत ने बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई क्रीमी लेयर की सांविधानिक अधिसूचना जो 17 नवंबर 2021 को सामने आई, उसे तुरंत रद्द किया जाए। जो अधिसूचना 1995 से 2016 तक लागू थी उसे ही उन्हें लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा 10 लाख की जाए और इसमें कर्मचारियों का वेतन व कृषि आमदनी को शामिल न किया जाए। 4 दिसंबर के सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता रामनिवास घोड़ेला करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक भारत भूषण बत्रा होंगे। इस अवसर पर बलराज बल्ले, कुलदीप सेन, मामराज स्वामी, आजाद सिंह दांगी गोहाना, राजपाल कश्यप गोहाना, सुरेंद्र दांगी, सुरेंद्र पांचाल, महेंद्र चौहान, राकेश सैनी, जय भगवान प्रजापत, रघुवीर सैनी, सोनू जांगडा, गीता भारती, प्रदीप गुलिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें