झज्जर। झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। उसकी सभी पार्टियों के प्रति समान दृष्टि होनी चाहिए। वह शनिवार को अनाज मंडी में फसल खरीद का जायजा लेने पहुंची थी।
विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि हमने भी पहले झज्जर में रैली करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन धारा-144 का हवाला देकर उस रैली को रद्द करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मंडी में गेहूं खरीद शुरू होनी चाहिए और ट्रांसपोर्ट की भी पूरी व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जहां भी जा रहे है, वहां उनका पूर्ण रूप से विरोध हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर झज्जर में जन आक्रोश रैली होगी। इसमें हरियाणा कांग्रेस पार्टी के बडे-बडे नेता शामिल होंगे। भुक्कल ने इस बात को लेकर भी खुशी जाहिर की कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कमेटी ने पार्टी के उदयपुर और रायपुर महाधिवेशन में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए जो सुझाव दिए थे, उन्हें न्यायपत्र में स्थान मिला है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र दारोगा मौजूद रहे।