फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने वोट हासिल करने के लिए 80 प्रतिशत हरियाणवी बनाए दिए बीपीएल : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
11...डी पार्क ​स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा ने चुनाव में वोट हासिल करने के लिए लाखों फर्जी राशन कार्ड बनाए थे। वर्ष 2020-2021 में राशन कार्ड 11,09,865 थे। यह वर्ष 2022-2023 में बढ़कर 26,40,475 व 2024 में 51,96,380 हो गए। इसी तरह लाभार्थी 52,40,111 से बढ़कर 2.13 करोड़ हो गए। भाजपा ने 80 प्रतिशत हरियाणवियों को बीपीएल घोषित कर दिया। यह आरोप लगाया है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। वह वीरवार को डी पार्क स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव बाद देशभर में 41 लाख राशन कार्ड काटे गए। इसमें हरियाणा में सबसे अधिक 13,43,474 कार्ड काटे गए। इससे 70 लाख से अधिक लोगों का राशन बंद हो गया। भाजपा ने वोट लेने के लिए जनता के साथ धोखा किया।
इसी तरह महिलाओं के साथ भी धोखा किया। हरियाणा की सभी 85 लाख महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का वादा किया गया। अब केवल पांच लाख महिलाओं को ही यह राशि देने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर हरियाणवियों को भर्ती से बाहर कर रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद में महिला से दुष्कर्म मामले में रोष जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह वारदात शर्मनाक व निंदनीय है। सरकार ने खेल ढांचा बर्बाद कर दिया है। अरावली मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा में मुद्दा उठाया गया। इस पर सरकार चर्चा से भागती दिखाई दी। सर्वे रिपोर्ट कहती है कि अरावली की पहाड़ियों का विनाश हरियाणा को सबसे अधिक प्रभावित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें