फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद रही भाजपा सरकार

Mon, 22 Aug 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान भाजपा नेता किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के लिए अर्धनग्न होकर रोड पर खड़े रहते थे। बिजली और पानी के नाम पर भी खूब हल्ला मचाते थे। सत्ता में होने के बाद भाजपा किसानों को भूल गई। चुनावी वादे जुुमले साबित हो रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद कर रही है। 
विज्ञापन


सांसद हुड्डा रविवार को महम में कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को लूटकर बीमा कंपनियों की झोली भरी है। किसानों की मर्जी के बिना फसल बीमा किया जा रहा है। बीमा योजना की शर्तों से किसानों को किसी प्रकार का फायदा होने की अपेक्षा केवल कर्जे का बोझ बढ़ेगा।

सांसद ने कहा कि सरकार में हर वर्ग दुखी है और आने वाले समय में देश व प्रदेश की जनता इसका माकूल जवाब देगी। विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि सरकार ने आरक्षण के नाम पर समाज में आपसी भाईचारे का बंटाधार कर दिया। इसके लिए प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जन को अगवत कराएं। मीटिंग में बलराम दांगी, पूर्व चेयरमैन सुनील रांगी, जगत काला, बिल्लु हुड्डा, धर्मवीर वकील, अनिल शर्मा, धर्मपाल मेहता, सोम नाथ गिरोत्रा, डा. बी. सी. शारदा, दया सिंह राठी, विकास सीसर, राज कुमार लांबा, बाल किशन शर्मा, धर्म सिंह सैनी, संजय राठी और कुलदीप राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें