रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना और उनके विचार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का था जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया। योजनाओं का सीधा लाभ हर गरीब व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 60 साल से ज्यादा शासन किया लेकिन नियत और नीति में हमेशा खोट रही। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, पूर्व पार्षद राधेश्याम ढल, रिंकू कपूर, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।