फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा ने उतारे दो कैबिनेट मंत्री, एक दिन में करेंगे 27 जनसभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम चुनाव में मात्र पांच दिन बचे हैं, लेकिन मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशी परेशान हैं। कांग्रेस व भाजपा ने खामोश मतदाताओं के दिल तक बात पहुंचाने के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बुधवार को 12 जगह, कृष्ण बेदी सात जगह जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि की आठ जगह जनसभा करेंगे। उधर, कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की वार्ड वाइज जनसभाएं कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बावजूद लोग खुलकर किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में नहीं बोल रहे हैं।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से 2 मार्च को प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। ऐसे में मतदान के लिए मात्र पांच दिन बचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी दो बार रोहतक आ चुके हैं, साथ ही अबकी बार भाजपा ने अलग से प्रदेश व नगर निगम रोहतक का संकल्प पत्र जारी किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेशस्तरीय घोषणा पत्र जारी किया है। निगम का अलग से घोषणा पत्र नहीं है।
विज्ञापन


3.19 लाख मतदाता तय करेंगे हार-जीत, अभी नहीं खोल रहे पत्ते

नगर निगम के 3.19 लाख मतदाता तीन विधानसभा क्षेत्रों में हैं। इसमें 80 प्रतिशत हिस्सा रोहतक शहर का है। बाकी 15 प्रतिशत क्षेत्र कलानौर तो पांच प्रतिशत गढ़ी सांपला-किलोई हलके में आता है। एक प्रत्याशी ने बताया कि मतदाता घर आने पर किसी को वोट देने से मना नहीं कर रहा। सभी को जीत का आशीर्वाद दे रहा है। घर से बाहर आने पर खुलकर किसी के पक्ष में नहीं बोल रहा। इसी खामोशी ने प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है।
सोशल मीडिया पर वार, नेताजी समझा रहे गणित
निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चुनावी माहौल गरम है। माहौल बनाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी वार्ड की गलियों में घूम रहे हैं। भाजपा नेता जहां ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर तो कांग्रेस नेता स्थानीय समस्याओं को आगे करके मतदाताओं के संपर्क में हैं।
यहां होंगी मंत्रियों की जनसभा
सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा बुधवार को बोहर, बलियाना, खेड़ी साध, डुंगी गौर वार्ड पांच, पहरावर, सुनारिया की एससी चौपाल, शुगर मिल कॉलोनी, कच्चा बेरी रोड कम्यूनिटी सेंटर, गौकर्ण रोड नजदीक संकट मोचन मंदिर, सुभाष नगर, बहस्तीपुरा, कौशिक कॉलोनी व शिवाजी कॉलोनी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मंत्री कृष्ण बेदी वार्ड तीन में खटीकों वाली गली, शौरा कोठी, रामजोहड़ी, पाड़ा मोहल्ला, कच्चा चमारिया रोड राजीव नगर, बोहर व खेड़ी साध में जनसभा करेंगे। वहीं, मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि शिव मंदिर वैश्य कॉलेज रोड, इंद्रा कॉलोनी, गोहाना अड्डा, तेज कॉलोनी, सेक्टर-2 मार्केट नजदीक जाट भवन, सेक्टर-4, खोखरा कोट व सेक्टर-5 की कबीर कॉलोनी में बैठक व जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें