फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी : मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
फोटो संख्या : 34 : मानसरोवर कॉलोनी में डॉक्टर मंगल सेन मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में संबो​धि
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए गांव चलो, बस्ती चलो संगठन अभियान के तहत रोहतक विधानसभा के डॉक्टर मंगल सेन मंडल के कार्यकर्ताओं की मानसरोवर कॉलोनी में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करना व केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाना है।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, अनिल अरोड़ा, कुलबीर नरवाल, तरुण दुआ व मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें