फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा ने लगाया ब्लॉक समिति चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 22 Aug 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए हैं। वीरवार को मंगल कमल पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को इस बारे में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

महम से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके दीपक हुड्डा भी ब्लॉक समिति के सदस्यों के साथ रहे। शिकायतकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चेयरमैन ने समिति के खाते से कई तरह की खरीद की है।
इसमें पानी के टैंकर, कुर्सी, पशुओं को इलाज के समय रोकने के लिए बनाए गए कैटल क्रेस आदि शामिल हैं। खरीद फरोख्त में अनाप-शनाप बिल बनाए गए हैं। इसमें दोगुने बिल पास किए गए हैं। इस प्रकार भ्रष्टाचार किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से चेयरमैन को पद से हटाने व दोबारा से चेयरमैन के लिए चुनाव करवाने की गुहार लगाई है।
चुनाव के समय से विरोध कर रहे कुछ सदस्य
दूसरी तरफ ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी का कहना है कि वह जब से चेयरमैन का चुनाव जीते हैं उसी दिन से हारा हुआ प्रत्याशी पद की लालसा के चलते बार-बार ओछे हथकंडे अपना रहा है। कुछ अन्य लोग भी उनसे द्वेष भावना के चलते ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार जैसे आरोप बेबुनियाद हैं। वह सरकार के साथ मिलकर ईमानदारी से विकास कार्य कर रहे हैं।
राठी ने कहा कि विरोधियों की मंशा कभी भी पूरी होने वाली नहीं है। उनके साथ पूरा बहुमत है। विकास कार्य को चाहने वाले सदस्य विरोधियों की लाख कोशिशों के बावजूद उनके साथ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें