:07सीटीके07-रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन दौड़ में जीत के बाद खिलाड़ी। स्रोत-कोच
रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरआरजी की बिमला बनवाला ने हाॅफ मैराथन (21.1 किलोमीटर) दौड़ 2 घंटे 1 मिनट 2 सेकंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह पदक 55 से ज्यादा आयु वर्ग में प्राप्त किया है। इसके अलावा विजेंदर मलिक, ईश्वर सिंह व रीना रानी ने अपने-अपने आयु वर्ग में तीसरा, पवन डागर व चंद्रपाल बनवाला ने चौथा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 5 जनवरी को गुजरात के सूरत में आयोजित की गई।